
13 लाख की चोरी का खुलासा, सोने के जेवरात व नकदी बरामद, नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी
नैनीताल पुलिस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करने में बड़ी सफलता मिली है। थाना मुखानी क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना में पुलिस टीम ने करीब 100 से 150 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 12 मार्च 2026 को थाना मुखानी में दर्ज FIR संख्या 23/26 के अनुसार, वादी हेमचंद्र लोहनी के घर से अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर सोने के जेवरात व नकदी चोरी की गई थी। पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस व सर्विलांस की मदद से अभियुक्त गौरव कुमार (25 वर्ष) को हल्दीखाल मार्ग से गिरफ्तार किया।
बरामदगी
सोने के मंगलसूत्र, पौंची, नथ, झुमके
₹2250 नगद
01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल
गिरफ्तार अभियुक्त
गौरव कुमार, निवासी दमुवादुंगा, काठगोदाम, जिला नैनीताल
पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त
पुलिस टीम को इनाम
SSP नैनीताल द्वारा सफल खुलासे पर पुलिस टीम को ₹2000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







