मोबाइल लूट कर GPay से ₹42 हजार उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

SHARE:

नैनीताल जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुए मोबाइल लूट कांड का सफल अनावरण किया गया है।
दिनांक 09 मार्च 2026 को अज्ञात युवकों द्वारा एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया गया था, जिसके बाद उसी मोबाइल से Google Pay के माध्यम से ₹42,000 की अवैध निकासी की गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 मार्च 2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन और ₹26,000 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से डिजिटल फ्रॉड और मोबाइल लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *