
माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह जी के जनपद भ्रमण को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
इसी क्रम में दिनांक 19.03.2026 को डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन एवं भौतिक माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा वीवीआईपी कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया कि यह ड्यूटी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण है, विशेषकर ईद पर्व के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतना अनिवार्य है।
प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—
➤ 19, 20, 21 एवं 22 मार्च की रात्रि 11:00 बजे से 01:00 बजे तक सभी COs/SHOs/SO द्वारा गश्त, सघन चेकिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान अनिवार्य रूप से चलाया जाएगा।
➤ चेकिंग अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम को दी जा कोए।
➤ प्रत्येक रात्रि प्रभावी गश्त, पिकेट ड्यूटी एवं चीता मोबाइल ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।
➤ हुड़दंगियों, नशेड़ियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
➤ प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से 07:00 बजे तक “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।
➤ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा एवं चर्च जैसे धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता रखी जाए।
➤ अलविदा जुम्मा की नमाज सार्वजनिक सड़कों अथवा किसी की निजी संपत्ति पर न हो, इसके लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
➤ समस्त थाना एवं चौकी का पुलिस बल अपने-अपने थाना परिसर/बैरिक में ही निवास करेगा, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचा जा सके।
➤ वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए ज्वेलर्स शॉप, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष गश्त एवं सत्यापन अभियान चलाया जाए।
➤ रात्रि 12:30 बजे के पश्चात D-24 के तहत BDS टीम के साथ हैलपैड से कार्यक्रम स्थल तक सघन चेकिंग की जाएगी।
➤ होटलों, लॉज एवं रेस्टोरेंट में भी विशेष सत्यापन अभियान संचालित किया जाएगा।
➤ 20 मार्च को प्रातः से सायं तक जनपद स्तर पर व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
एसएसपी नैनीताल ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल), श्री मनोज कुमार कत्याल, श्री आर.डी. मठपाल (एसपी दूरसंचार नैनीताल), समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






