नशे पर वार लगातार — बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, 56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान के तहत 56.07 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मौ. फिरोज पुत्र स्व. बाबू खान, निवासी वार्ड नंबर 24, गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को यात्री विश्राम गृह, स्लॉटर हाउस निकट गौला बाईपास रोड क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक का कुल वजन 56.07 ग्राम पाया गया।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 253/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि नशे के खिलाफ जिलेभर में पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों को रोका जा सके।

पुलिस टीम में शामिल रहे —

उपनिरीक्षक मनोज यादव

कांस्टेबल यासीन (थाना बनभूलपुरा)

कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी)

कांस्टेबल अरुण राठौर (एसओजी)

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *