हल्द्वानी 24 नवंबर 2025
सूवि।
उत्तराखण्ड में विकास की रफ्तार अब सड़कों और परिवहन ढांचे में साफ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन व्यवस्थाओं के विस्तार पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में काठगोदाम में ₹67 करोड़ की लागत से रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री धामी की मंशा है कि प्रदेश के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था और आधुनिक टर्मिनल का लाभ जल्द मिले। नया टर्मिनल तैयार होने के बाद पहाड़ और मैदान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, यातायात दबाव कम होगा और जाम की समस्या में भी कमी आएगी।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह परियोजना उत्तराखण्ड की प्रगति और आधुनिकता का प्रतीक बनकर सामने आ रही है। धामी सरकार के नेतृत्व में “नया उत्तराखण्ड” तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।







