जिलाधिकारी ने किया सहकारिता मेला 2025 का ऐलान, 25 नवंबर से हल्द्वानी में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन

SHARE:

हल्द्वानी, 24 नवंबर 2025 (सूवि)।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहकारिता मेला 2025 की औपचारिक घोषणा की। यह मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। मेला अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग एवं नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में—

जनपद नैनीताल के सभी राजकीय विभाग अपनी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी 25 विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनता को उपलब्ध कराएंगे।

महिला स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे।

कृषकों, महिला समूहों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण किया जाएगा।

स्थानीय एवं व्यावसायिक उत्पादों की बिक्री के लिए 100 से अधिक व्यावसायिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे।

स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, ऐपण, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

कुल मिलाकर 130 स्टॉल मेले में लगाए जा रहे हैं, जिनमें सरकारी विभाग, सहकारी संस्थाएँ, स्वयं सहायता समूह और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहेंगे।

जिलाधिकारी रयाल ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, और उद्यमिता एवं विभागीय योजनाओं को जन–जन तक पहुँचाना है।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *