मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

SHARE:

हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2025 को वादी सतीश जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी, निवासी नारीपुर लामाचौड़ ने अपनी काली रंग की प्लैटिना मोटरसाइकिल (UK04D-4464) चोरी होने की तहरीर दी। मामले की विवेचना उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी गई।

इसी दिन दिनेश बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह, निवासी चंदन बिहार, अमृताश्रम, ऊंचापुल मुखानी ने अपनी मोटरसाइकिल (UK04V-9838) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच उप निरीक्षक अविनाश मौर्य को दी गई।

दोनों मामलों के त्वरित खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को सख्त निर्देश जारी किए। निर्देशों के क्रम में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाई। जांच के आधार पर पुलिस ने 24 नवंबर 2025 को आरोपी पारस देवका उर्फ राजन पुत्र राजेंद्र सिंह देवका, निवासी देवपुर देवका, कमलवागांजा (उम्र 28 वर्ष) को खुशालपुर नई आबादी से जंगल मार्ग के पास चोरी की दोनों मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया।

बरामदगी

मोटरसाइकिल प्लेटिना (UK04D-4464)

मोटरसाइकिल (UK04V-9838)

 

पुलिस टीम

1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार

2. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य

3. कॉन्स्टेबल कुंदन शाही

4. कॉन्स्टेबल पूरन सिंह

 

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *