हल्द्वानी की तीन महिला उद्यमी को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला विंग को मिलेगा मजबूती

SHARE:

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल सम्पूर्ण भारत ने आज प्रदेश महिला विंग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ कीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल, राष्ट्रीय महिला महासचिव तनुजा जोशी, राष्ट्रीय महिला सचिव सीमा देवल और प्रदेश महिला अध्यक्ष बीनू जायसवाल की संस्तुति पर प्रदेश प्रभारी/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने हल्द्वानी से तीन महिला उद्यमी एवं समाजसेवी को दायित्व सौंपे।

इनमें अरुणा टंडन को प्रदेश महिला प्रभारी, मंजू दानू को महिला जिला अध्यक्ष, तथा अर्चना मित्तल को महिला महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन मनोनयनों से हल्द्वानी की महिला उद्यमियों में उत्साह का माहौल है।

प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता ने अरुणा टंडन के आवास पर पहुँचकर उन्हें संगठन का प्रमाण पत्र और भामाशाह जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार उन्मुख बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला महासचिव तनुजा जोशी, राष्ट्रीय महिला सचिव सीमा देवल, प्रदेश महिला अध्यक्ष बीनू जायसवाल, प्रदेश सदस्य कुसुम लता केसरवानी, नैनीताल जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *