
मुखानी पुलिस ने 57 पाउच कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी | 21 दिसम्बर 2025 (सूवि.)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में जनपद में अवैध कच्ची शराब एवं नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिनके अनुपालन में नैनीताल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 21.12.2025 को भाखड़ा पुल, हनुमान मंदिर के पास, लामाचौड़ क्षेत्र से एक महिला को 57 पाउच अवैध कच्ची शराब (लगभग 19 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में थाना मुखानी में FIR संख्या 267/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अभियुक्ता का विवरण
शशि किरण, पत्नी पुराण, निवासी नाथूपुर पाली, लामाचौड़, मुखानी,
उम्र – 55 वर्ष
बरामदगी
57 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम)
मात्रा – लगभग 19 लीटर
पुलिस टीम
उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
कांस्टेबल राजेश जोशी
महिला हेड कांस्टेबल रेखा अधिकारी
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशा कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







