सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.20 लाख के गांजे के साथ रामपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

अल्मोड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत सल्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामपुर जिले के दो तस्करों को 16.835 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 20 हजार 875 रुपये बताई जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह एवं सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 07 जनवरी 2026 को डोटियाल क्षेत्र में यात्री प्रतिक्षालय के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP22-BH-5276 पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 16.835 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0अ0स0-02/26, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी यह गांजा डोटियाल क्षेत्र से रामपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब गांजा खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और स्रोतों की गहन जांच कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुनाजिर (39 वर्ष) पुत्र तौफिक अहमद, निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर
शहनशाह (30 वर्ष) पुत्र जुम्मा, निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर
बरामदगी विवरण
मात्रा: 16.835 किलोग्राम गांजा
अनुमानित कीमत: ₹4,20,875
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
अपर उप निरीक्षक: दीवान सिंह
हेड कांस्टेबल: अरविन्द सिंह
हेड कांस्टेबल: धर्मेन्द्र कुमार
कांस्टेबल: हेमन्त मनराल
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *