एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश पर अवैध शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई

SHARE:

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोरगलिया पुलिस को अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक युवक को 58 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र बाज सिंह, निवासी ग्राम बिचुवा बाग, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 58 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 06/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी विवरण
नाम: कश्मीर सिंह पुत्र बाज सिंह
निवासी: ग्राम बिचुवा, थाना नानकमत्ता
जनपद: ऊधम सिंह नगर
उम्र: 58 वर्ष
बरामदगी
58 पाउच अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम
हे0का0 जगदीश सिंह
का0 राजेश सिंह
का0 चन्दन सिंह

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *