SSP नैनीताल के निर्देश पर बनभूलपुरा में अवैध सट्टा गिरोह पर कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ व सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहम्मदी चौक क्षेत्र से अवैध सट्टा संचालित करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन, गत्ता तथा ₹9,070 नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *