- हल्द्वानी, 22 जनवरी 2026 —
छत्तरपुर–हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य रूद्रपुर–हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/ए (OHE किमी 53/10–11) पर मरम्मत कार्य के कारण 22 जनवरी 2026 को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
यह मरम्मत कार्य प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मार्ग पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जिसके चलते निम्नलिखित डायवर्जन प्लान लागू रहेगा—
🔹 ट्रैफिक डायवर्जन विवरण
1. हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले वाहन—
सभी प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, रोडवेज एवं निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड → लालकुआं → किच्छा नगला बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगी।
2. सुशीला तिवारी अस्पताल क्षेत्र से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले वाहन—
सभी प्रकार के दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज एवं निजी बसें टीपी नगर / शीतल होटल / गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुआं → किच्छा नगला बाईपास के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। महत्वपूर्ण सूचना
यह डायवर्जन प्लान प्रातः 07:30 बजे से रात्रि 20:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा निर्धारित डायवर्जन का पालन कर सहयोग प्रदान करें।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







