
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी0सी0 के कड़े निर्देशों के क्रम में नैनीताल पुलिस को चंदन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शातिर चंदन चोर को चोरी की गई कीमती चंदन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को वादी श्री उमेश चन्द्र डालाकोटी, निवासी डालाकोटी कम्पाउंड, रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि उनके कम्पाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चंदन का पेड़ काटकर उसका कीमती हिस्सा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 24/26, धारा 305A BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक गौरव जोशी को सौंपी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलर्ट जारी कर बैरियरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान टांडा बैरियर पर चेकिंग के समय अभियुक्त को उसकी नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350) तथा चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
इन्द्रजीत राय, पुत्र परमत राय
निवासी: गांधीनगर वार्ड नं-01, थाना दिनेशपुर
जनपद: ऊधम सिंह नगर
उम्र: 31 वर्ष
बरामदगी
▪️ चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े
▪️ एक यामाहा R-15 मोटरसाइकिल
पूछताछ में अहम खुलासे
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में गदरपुर व दिनेशपुर थानों से चोरी एवं अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई थी, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था।
दोनों ने मिलकर चंदन चोरी की योजना बनाई और रात्रि के समय हल्द्वानी पहुंचकर रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे लगे चंदन के पेड़ को काटा। लोगों के बाहर निकलने से बचने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों की तार तक काट दी। लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, लेकिन समय रहते नैनीताल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक गौरव जोशी
कांस्टेबल संतोष बिष्ट
कांस्टेबल भूपाल सिंह
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







