
नैनीताल पुलिस द्वारा भारतीय गणराज्य के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज डी.एस.ए. मैदान, मल्लीताल नैनीताल में भव्य एवं दिव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (IPS) के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में देशभक्ति, अनुशासन और जोश से ओतप्रोत पुलिस जवानों की टोलियों ने मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और गणतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

🇮🇳 पुलिस परेड को वरिष्ठ अधिकारियों ने दी सलामी
कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड की सलामी ली गई।
इसके पश्चात जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल (IAS) एवं आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती रिधिम अग्रवाल (IPS) द्वारा भी परेड की सलामी ली गई।
मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत (IAS) के आगमन पर अलाइमेंट पर खड़ी परेड टुकड़ियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन
मुख्य अतिथि द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर श्री रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नैनीताल) के साथ निरीक्षण वाहन से संपूर्ण परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत सधे हुए कदमों और आत्मविश्वास से भरी जवानों की टोलियों ने मंच से गुजरते हुए अतिथियों का अभिवादन किया।
खुले आसमान के नीचे सुसज्जित परेड तीन-तीन के कॉलम में चलते हुए ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो राष्ट्रीय ध्वज के केसरिया, श्वेत और हरे रंग स्वयं मैदान में उतर आए हों।

7 टोलियों ने किया परेड में प्रतिभाग
परेड कमांडर श्री रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में कुल 07 टोलियों ने परेड में प्रतिभाग किया, जिनमें शामिल रहीं—
यातायात पुलिस
सशस्त्र पुलिस
नागरिक पुलिस
महिला नागरिक पुलिस
आईआरबी 1
31वीं वाहिनी पीएसी
अग्निशमन सेवा
इसके साथ ही चीता मोबाइल, सीपीयू, डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल यूनिट, फायर सर्विस, इंटरसेप्टर वाहन, फॉरेंसिक व दंगा नियंत्रण वाहन आकर्षण का केंद्र रहे।
पुलिस बैंड व झांकियों ने बढ़ाई शोभा
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई देशभक्ति धुनों ने परेड ग्राउंड में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जनपद प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस के निम्न अधिकारी/कर्मियों को सम्मानित किया गया—
श्री रविकांत सेमवाल – पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (Silver)
महिला आरक्षी श्रीमती मुन्नी देवी लोहनी – पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (Silver)
इसके अतिरिक्त एसएसपी नैनीताल द्वारा 53 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
परेड के उपरांत ग्राफिक एरा भीमताल, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, आर्डन पब्लिक स्कूल, सेंट एंथोनीज ज्योलीकोट, कुमाऊं सांस्कृतिक कला मंच सहित विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
जनपद भर में ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल, पुलिस कार्यालय नैनीताल, बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं फायर स्टेशनों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







