
नैनीताल जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने गौरव आर्या उर्फ गौरी (उम्र 20 वर्ष) पुत्र राजू आर्या, निवासी बेरीपड़ाव लालकुआं को 08 पेटी व 28 खुले टेट्रा पैक, कुल 412 टेट्रा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया।
इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 20/26 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
कानि0 84 उमेश
कानि0 570 गुरमेज सिंह
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







