
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन भीमताल में ग्रामोत्थान REAP परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने एरोमेटिक पौधों के रोपण को बढ़ावा देने हेतु महिला स्वयं सहायता समूहों का एक्सपोजर विजिट सितारगंज में कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने REAP परियोजना अंतर्गत अल्ट्रा पुअर परिवारों की स्थिति में आशातीत प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि REAP परियोजना एवं NRLM योजना के कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर नियमित बैठकें आयोजित करते हुए प्रगति आख्या प्रस्तुत करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 15 फरवरी 2026 तक सभी REAP एवं NRLM कार्मिक अपने-अपने इनोवेटिव प्लान प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में शहरी क्षेत्रों में बढ़ती वाहन पार्किंग समस्या के समाधान हेतु वॉलेट पार्किंग के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर उसका संचालन महिला समूहों को सौंपने के निर्देश दिए गए, जिससे समूहों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाएं योगा ट्रेनर, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, फुटबॉल टर्फ संचालन, क्रिकेट बॉलिंग प्रैक्टिस मशीन, नेटल ग्रास फैब्रिक उत्पादन, झील एवं अमृत सरोवरों का सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों के माध्यम से अपनी आजीविका सुदृढ़ कर सकती हैं।
इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने मॉडल विलेज सुनकिया में प्रगति लाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी भीमताल एवं धारी को विशेष निर्देश दिए।
साथ ही महिला समूहों के माध्यम से कॉल सेंटर स्थापना के निर्देश देते हुए कहा कि इन केंद्रों पर टीवी, फ्रिज आदि घरेलू उपकरणों की मरम्मत हेतु त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सहायक परियोजना निदेशक चन्दा फर्त्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







