हल्द्वानी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 29 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से अभियुक्त मोहन सिंह बिष्ट उर्फ माइकल पुत्र हरीश सिंह बिष्ट, निवासी मानपुर पश्चिम हल्द्वानी को 68 पाउच स्पेशल देसी शराब (संतरा मार्का) के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं समाज कल्याण विभाग रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त हेमू लाल पुत्र मोती लाल, निवासी पंचायत घर कॉलोनी रामपुर रोड हल्द्वानी को 45 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *