बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशामुक्त जनपद अभियान को मिली सफलता
हल्द्वानी/नैनीताल।
जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम ने 463 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04 AS 1675 (स्कूटी) पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 463 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई। चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
भूपेश चन्द्र पुत्र गिरीश चन्द्र
निवासी – ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर
उम्र – 28 वर्ष
दिनेश चन्द्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक
निवासी – ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर
उम्र – 38 वर्ष
बरामदगी
463 ग्राम नाजायज चरस
पुलिस टीम
उ0नि0 जगवीर सिंह
का0 लक्ष्मण राम
का0 सुनील कुमार
का0 मो0 यासीन

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *