हल्द्वानी बरेली रोड हत्याकांड का खुलासा, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

छोटे भाई की बीमारी और आर्थिक तंगी बना हत्या का कारण
शराब के नशे में बड़े भाई ने लौटे से किया जानलेवा हमला

हल्द्वानी क्षेत्र के बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा में घटित सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने मात्र 04 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी संदीप जायसवाल को अवैध असलहे के साथ दबोच लिया।
घटना का विवरण
वादी अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में दी गई तहरीर में बताया गया कि दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे, उनके चाचा संदीप जायसवाल ने घर आकर छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की, जिससे सोनू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और उपचार से पूर्व उनकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल अनावरण व गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। 04 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने मात्र 04 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्त —
संदीप जायसवाल पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल,
निवासी राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड, हल्द्वानी
को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
01 अदद रिवॉल्वर (.32 बोर)
02 अदद जिंदा कारतूस
हत्या में प्रयुक्त लोटा
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था।
उसके छोटे भाई की तबीयत काफी खराब थी और आर्थिक तंगी के कारण इलाज में कठिनाई हो रही थी।
इसी तनाव में उसने शराब के नशे में गुस्से में आकर मारपीट की, जिससे छोटे भाई की मौत हो गई।
गिरफ्तारी टीम
श्री विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर – कोतवाली हल्द्वानी
उ0नि0 रविन्द्र राणा – प्रभारी चौकी मेडिकल
उ0नि0 कृपाल सिंह – चौकी प्रभारी हीरानगर
कानि0 मो0 अजहर – कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 जगदीश भण्डारी – कोतवाली हल्द्वानी

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *