
भवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में भवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस मामले में SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उनकी संपत्ति जब्तीकरण की भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
दिनांक 04.02.2026 को सीएचसी अस्पताल भवाली से कोतवाली भवाली को सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती 06 माह की गर्भवती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया।
पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0सं0 04/26,
धारा 64 बीएनएस व 5(J)/11/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत
अभियुक्त – साहिल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
SSP नैनीताल के निर्देश पर त्वरित गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के निर्देशन में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी और
दिनांक 05.02.2026 को अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
संपत्ति जब्तीकरण की भी होगी कार्रवाई
पुलिस द्वारा अभियुक्त का
फॉरेंसिक जांच
मेडिकल परीक्षण
अन्य वैधानिक कार्रवाई
पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया कि
दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उसकी संपत्ति के विरुद्ध भी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर
SSP ने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर नैनीताल पुलिस की मॉनिटरिंग सेल लगातार नजर बनाए हुए है, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त आपकार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम
वरि०उ०नि० आसिफ खान
म०उ०नि० गुरविंदर कौर
उ०नि० रमेश पंत
उ०नि० मनोज अधिकारी
हे०का० लालबाबू
का० हरीश सिंह
का० भुवन कापड़ी
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







