
नैनीताल जनपद में आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों एवं हल्द्वानी में संचालित FL-2 अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मदिरा ब्रांड की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, भंडारण व्यवस्था व बिक्री प्रक्रिया की जांच की गई। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न ब्रांड्स के सैंपल लेकर लैब परीक्षण हेतु भेजे गए।
अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







