
मुखानी चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा किया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में मुखानी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।
पिछले कुछ दिनों से मुखानी चेन स्नैचिंग की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। 30 जनवरी, 04 फरवरी एवं 06 फरवरी 2026 को मुखानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई थीं, जिनके संबंध में थाना मुखानी एवं कोतवाली रामनगर में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी फुटेज एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल HR 29 AF 2325 को रोका गया, जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
फिरोज गांधी पुत्र नंदराम
निवासी – ग्राम पदमपुर, थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)
उम्र – 36 वर्ष
बरामदगी
• 02 पीली धातु के मंगलसूत्र पेंडल
⚠️ आपराधिक इतिहास
• नैनीताल जनपद में – 05 मुकदमे
• रामपुर (उ.प्र.) में – हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट व आर्म्स एक्ट सहित 05 संगीन मुकदमे दर्ज
नैनीताल पुलिस का संदेश
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







