एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में काठगोदाम में नशे में वाहन चलाते युवक की गिरफ्तारी, बाइक सीज

SHARE:

नैनीताल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई।
मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, दिनांक 13 फरवरी 2026 को विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में चौकी मल्ला गेट काठगोदाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान मोटर साइकिल संख्या UK07GA 2810 चालक हिमांशु सिंह (21 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी सिसौना सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
पुलिस टीम विवरण
उ0नि0 दिलीप कुमार
हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राणा
कानि0 प्रमोद कुमार

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *