नैनीताल कोर्ट को ई-मेल से धमकी, BDS व डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस अलर्ट मोड में

SHARE:

नैनीताल पुलिस को आज माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला जज नैनीताल की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जिले के सभी न्यायालय परिसरों में BDS टीम, डॉग स्क्वाड और पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान की निगरानी डॉ. जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी द्वारा स्वयं मौके पर रहकर की जा रही है। न्यायालय परिसरों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी और निगरानी की जा रही है।
एसएसपी नैनीताल ने आम जनता से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। पुलिस द्वारा SOP के अंतर्गत सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं तथा धमकी भरे संदेश की गहन जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *