ऑपरेशन क्रैकडाउन: नैनीताल में सघन सत्यापन अभियान, 302 सत्यापन, 78 पर कार्रवाई

SHARE:

नैनीताल। राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा Operation Crackdown Verification Drive के तहत जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। यह अभियान डॉ. मंजुनाथ टीसी (एसएसपी नैनीताल) के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान डॉ. जगदीश चन्द्र (एसपी नैनीताल) एवं मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) के निर्देशन में विशेष टीमों ने होटल, ढाबे, गेस्ट हाउस, होम-स्टे, हॉस्टल, आश्रम, धर्मशाला सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

अभियान की प्रमुख कार्रवाई (बीते दिवस से आज दोपहर तक):
कुल होटल/ढाबे चेक: 90
कुल सत्यापन: 302 व्यक्ति
पुलिस एक्ट में कार्रवाई: 78 व्यक्ति
जुर्माना: ₹39,250
अभियान के मुख्य बिंदु:
बाहरी राज्यों/देशों से आए छात्रों, श्रमिकों, कर्मचारियों और किरायेदारों का सत्यापन
संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर, एसओजी/एसटीएफ व स्थानीय अभिसूचना इकाई की निगरानी
मकान मालिकों से किरायेदारों का रिकॉर्ड थाने में उपलब्ध कराने की अपील
आम जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से देने का आग्रह
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन एवं चेकिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *