
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में नशे के कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त विकास कुमार पुत्र इंद्रलाल, निवासी मुखानी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 192 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
कांस्टेबल रविंद्र खाति
कांस्टेबल कैलाश चंद
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







