
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
डॉ. जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के नेतृत्व में रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल, राकेश बिष्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी (माननीय उच्च न्यायालय), प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, BDS/डॉग स्क्वाड सहित पुलिस टीमों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्ये कोक व्यक्ति पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी एंटी-सबोटाज चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई।
साथ ही जनपद के सभी न्यायालय परिसरों में भी सुरक्षा की दृष्टि से लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







