नैनीताल पुलिस की वारंटियों पर बड़ी कार्रवाई, काठगोदाम पुलिस ने 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में जनपद नैनीताल में वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार, श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं श्री अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.02.2026 को कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान गौरव उर्फ गौरैया पुत्र स्वर्गीय श्री गुसाई सिंह, निवासी ब्यूरा टांगर, काठगोदाम के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 7243/20, धारा 452/324/504 आईपीसी के अंतर्गत मामला पंजीकृत था, जिसमें वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जनपद पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम
SI दिलीप कुमार — प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम
कांस्टेबल करतार सिंह
कांस्टेबल मनीष राणा

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *