
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा Operation Crackdown Verification Drive जनपद नैनीताल में लगातार असरदार साबित हो रहा है।
उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर राज्यभर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, होटल, ढाबों, शिक्षण संस्थानों, किरायेदारों, श्रमिकों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में 15 फरवरी 2026 से एक माह का सघन अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है।
24 फरवरी 2026 तक की कार्यवाही
🔹 5368 होटल/ढाबे/संस्थान चेक
🔹 5000+ लोगों का सत्यापन
🔹 409 संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई
🔹 319 लोगों पर 81 पुलिस एक्ट
🔹 88 लोगों पर 83 पुलिस एक्ट
🔹 02 पर शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई
नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







