बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद हल्द्वानी में प्रशासन अलर्ट, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में माननीय Supreme Court of India में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में Haldwani में जिला प्रशासन द्वारा Indian Railways, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अनुपालन पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से प्रकरण से जुड़ी अद्यतन जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि आदेश की प्रति प्राप्त होते ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में सौपी गई जिम्मेदारियों का निष्पादन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग तत्समय सौंपे गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।
बैठक में सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित रेलवे के डीआरएम (वीसी के माध्यम से) तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *