एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ा एक्शन: चोरगलिया में नकबजनी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख्त निर्देशों पर जनपद पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना चोरगलिया क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को चोरी की नकदी और सामान सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 23.02.2026 को वादी चेतन कबड़वाल, निवासी जसपुर खोलिया, थाना चोरगलिया की तहरीर पर थाना चोरगलिया में मु0 FIR No-305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।
सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त लक्ष्मण मौर्य को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी की गई नकदी और सामान बरामद किया गया। अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है, तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सेन
निवासी: कुमाऊं कॉलोनी, जवाहर ज्योति, दमुवाढुंगा
थाना: काठगोदाम, जनपद नैनीताल
बरामदगी
₹5630 नकद
एक काले रंग का पिट्ठू बैग
Senreian कंपनी का की-पैड मोबाइल फोन व चार्जर
05 सिगरेट के डिब्बे
03 लाइटर
05 सेल घड़ियाँ
एक आधार कार्ड (चेतन कबड़वाल के नाम)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 17/2024 – धारा 379/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
मु0अ0सं0 89/2020 – धारा 401 भादवि, थाना हल्द्वानी
FIR No-98/2025 – धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS, थाना चोरगलिया
FIR No-12/2026 – धारा 305(A)/331(4)/317(2) BNS, थाना चोरगलिया
मु0अ0सं0 281/2020 – धारा 457/380 भादवि, थाना मुखानी
गिरफ्तारी टीम
उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी
कानि0 261 नापु0 उत्तम सिंह
कानि0 202 नापु0 जितेन्द्र सिंह
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *