नैनीताल पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा, तल्लीताल बाजार की आग पर समय रहते पाया काबू

SHARE:

जनपद में सुरक्षा और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय दिया।
डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में तल्लीताल क्षेत्र में एक बड़े अग्निकांड को समय रहते टाल दिया गया।
आज देर सायं तल्लीताल बाजार स्थित व्यापारी विक्की लम्बा की जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। बाजार क्षेत्र घना होने के कारण आग के तेजी से फैलने और भारी जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई थी।
सूचना मिलते ही मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं देवेंद्र सिंह नेगी, अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में मल्लीताल से फायर टेंडर और आधुनिक उपकरणों के साथ फायर टीम ने मोर्चा संभाला।
पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस व फायर टीम का आभार जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह ने कहा कि यदि कुछ मिनट की भी देरी होती, तो तल्लीताल बाजार को भारी क्षति हो सकती थी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *