
नैनीताल में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन
नैनीताल।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समावेशी समर्थ परियोजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन 14 मार्च 2026 को बेस अस्पताल में किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की समय पर पहचान कर उनका उपचार, पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही दिव्यांगजनों को पुनर्वास, कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा जिला प्रशासन नैनीताल के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की सक्रिय सहभागिता रही। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







