
उत्तराखंड पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लालकुआं क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






