
जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग/शांति व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: नसीम अहमद पुत्र नजाकत अली
निवासी: लाइन नं० 16, आज़ाद नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
उम्र: 54 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान
सार्वजनिक स्थान, स्लॉटर हाउस, गौला बाईपास रोड
पुलिस कार्यवाही
दिनांक 16.03.2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर नं० 48/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम
का० महबूब अली
का०नि० शिवम कुमार
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






