
पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड संगठन का चौथा स्थापना दिवस कल पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पहाड़ी परंपरा, लोक भाषा, लोक संस्कृति और लोक देवताओं के संरक्षण को लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने बताया कि पहाड़ी आर्मी लगातार पर्वतीय अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्षरत है। बीते वर्षों में संगठन ने अनेक आंदोलनों में सक्रिय सहभागिता कर अपने लक्ष्यों को मजबूती से आगे बढ़ाया है।
स्थापना दिवस समारोह में सैकड़ों लोग प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान झोड़ा-चाचरी जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पहाड़ी व्यंजनों का विशेष आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के जन्मदिवस को भी पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 18 मार्च दोपहर 3:00 बजे से रूद्राक्ष बैंक्विट हॉल, नवाबी रोड में आयोजित होगा।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






