हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, सीडीओ ने दिए निर्देश

SHARE:

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 21 मार्च को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित सहकारी बैंक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसे सफल बनाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाने हैं, वे सभी स्टॉल का प्रदर्शन कल तक सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आयोजन भव्य होना चाहिए और किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच, पंडाल निर्माण एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *