नैनीताल में पुलिस का प्रहार, अपराधियों में हड़कंप

SHARE:

असामाजिक तत्वों व वांछित अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन अभियान
जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक व आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत व्यापक सघन अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 को डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के सफल संचालन हेतु श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही होटल/ढाबा चेकिंग, रैश ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्यवाही, अवैध शराब व हथियारों के विरुद्ध अभियान तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण
कुल 52 स्थानों पर सघन चेकिंग
बार/होटल/रेस्टोरेंट: 45 स्थानों पर निरीक्षण
बॉर्डर/बैरीयर चेकिंग: 65 स्थानों पर चेकिंग
व्यक्तियों का सत्यापन: 84 व्यक्तियों का सत्यापन
एमवी एक्ट के अंतर्गत: 08 चालान, 02 वाहन सीज
81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत: 24 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *