मुखानी में चोरी का मास्टरमाइंड दबोचा गया, 9 लाख की बरामदगी

SHARE:

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व एवं कड़े निर्देशों पर मुखानी क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। एसओजी और मुखानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद की गई है।
मामला 01
दिनांक 14.03.2026 को वादी ललित सिंह निवासी सत्यानंद कॉलोनी, मुखानी द्वारा घर से नगदी व चांदी के जेवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इस संबंध में थाना मुखानी में FIR संख्या 27/26, धारा 305(a)/331(4) BNS पंजीकृत की गई।
मामला 02
दिनांक 01.04.2026 को वादी घनश्याम चंद्र निवासी हरि शिव विहार, मुखानी द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए जाने की तहरीर दी गई।
इस पर FIR संख्या 35/26, धारा 305(a)/331(4) BNS दर्ज की गई।
पुलिस कार्रवाई
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी एवं एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध की पहचान की।
दिनांक 03.04.2026 को गुसाईपुर तिराहे के पास से मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष) निवासी बेहट, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को चोरी के आभूषण व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
कुल बरामदगी:
✔️ सोने-चांदी के आभूषण
✔️ नगदी ₹22,460/-
✔️ कुल मूल्य 09 लाख रुपये से अधिक
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखंड व हरियाणा में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। अन्य राज्यों में भी अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सम्मान
एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹1500 नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *