
काठगोदाम में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार | ऑपरेशन प्रहार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक चालक को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 4 अप्रैल 2026 को मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या UK 04 TC 0195 को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक निर्मल कुमार निवासी इंद्रानगर लालकुआं को अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे में वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................





