
गुमशुदगी का सनसनीखेज खुलासा: युवक की हत्या कर खाई में फेंकने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
नैनीताल जनपद में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए युवक की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 23 अप्रैल 2026 को शौर्य रिसोर्ट भुजियाघाट के जनरल मैनेजर भावेश पाण्डे द्वारा थाना तल्लीताल में कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा डॉ जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
नैनीताल पुलिस द्वारा SDRF, डॉग स्क्वाड, ड्रोन व CCTV विश्लेषण के माध्यम से गहन जांच की गई।
जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अभियुक्तों ने दिनेश उपाध्याय को खाई में धक्का दे दिया। साक्ष्यों के आधार पर 29 अप्रैल 2026 को मुख्य अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट को बीएनएस-2023 की धारा 103/238 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







