
नशे में स्टेयरिंग पकड़ना पड़ा भारी: काठगोदाम में पुलिस चेकिंग के दौरान बुलेट सवार गिरफ्तार, वाहन सीज
जनपद नैनीताल में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना काठगोदाम क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को थाना काठगोदाम क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल UK 04 CB 1740 को रोका गया। जांच में चालक दीपक जोशी, निवासी मुखानी, नैनीताल को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया।
पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया तथा चालक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है और इस तरह की लापरवाही से न केवल चालक बल्कि आम जनता की जान भी खतरे में पड़ती है। भविष्य में भी इस प्रकार के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस की अपील
नशे में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







