
नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी थार, रेस्क्यू के बाद एक युवक की मौत
नैनीताल के तल्लीताल थाना क्षेत्र के पाइन्स इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक थार वाहन (RJ 60CG-4574) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय नैनीताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान राहुल कुमार (21 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक को चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







