SSP Nainital का बड़ा एक्शन: काली फिल्म, नीली बत्ती और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

SHARE:

SSP Nainital का बड़ा एक्शन: काली फिल्म, नीली बत्ती और फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

वाहनों में काली फिल्म, अवैध नीली बत्ती और गलत नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वालों पर SSP Nainital की ताबड़तोड़ कार्यवाही
जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान वाहनों में अवैध काली फिल्म, नियम विरुद्ध नीली बत्ती, फर्जी नंबर प्लेट तथा पुलिस/सरकारी विभागों के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
भवाली क्षेत्र में निरीक्षक यातायात महेश चन्द्रा द्वारा चेकिंग के दौरान एक वाहन में लगी काली फिल्म मौके पर ही उतरवाई गई तथा संबंधित चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं हल्द्वानी में निरीक्षक यातायात भूपेश पाण्डे द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या MP09BF 4149 की नंबर प्लेट इस प्रकार पाई गई कि दूर से देखने पर “यादव” लिखा हुआ प्रतीत हो रहा था। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा लालकुआं पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार को सीज किया, जिस पर अवैध नीली बत्ती लगी थी और वाहन पर “Delhi Police” लिखा गया था।
नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून सबके लिए समान है और अवैध हूटर, नीली बत्ती, काली फिल्म तथा नियम विरुद्ध मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *