हल्द्वानी में बनेगा 6.75 करोड़ का अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी बोले- पत्रकारों की कलम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

SHARE:

हल्द्वानी में बनेगा 6.75 करोड़ का अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, CM धामी बोले- पत्रकारों की कलम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

हल्द्वानी, 25 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ₹6 करोड़ 75 लाख 88 हजार की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। यह सेंटर कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस समर्पित केंद्र होगा।
मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टूडियो, लाइब्रेरी, कैंटीन और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा और अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित होंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार कल्याण कोष को ₹5 करोड़ किए जाने, अधिस्वीकृत पत्रकारों को ₹5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और वरिष्ठ पत्रकारों को ₹10 हजार मासिक पेंशन की जानकारी भी दी।
इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई