कैंची धाम स्थापना दिवस पर सेवा का संगम: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत प्रसाद

SHARE:

कैंची धाम स्थापना दिवस पर सेवा का संगम: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने श्रद्धालुओं को पिलाया शरबत प्रसाद

हल्द्वानी, 15 जून 2026। बाबा नीम करौली महाराज के पावन कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लगाए गए इस सेवा शिविर में हजारों श्रद्धालुओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा एवं मीठा शरबत वितरित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, मुखानी मंडल अध्यक्ष अजय डंगवाल सहित संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे सेवा भाव और उत्साह के साथ सहभागिता की। श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक शरबत प्रसाद पिलाया गया, जिसकी लोगों ने सराहना की।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की प्रेरणा से संगठन समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष संतोष नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु जोशी सहित मयंक, पंकज, गर्वित, पार्थ, भूपेंद्र राणा, हरीश जोशी, महेश, सोनू, सत्येंद्र, भगवान दास तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सहयोग दिया। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी अजय डंगवाल ने निभाई।
कार्यक्रम के आयोजक योगेश शर्मा, अंशुल भंडारी, राकेश सिंह थापा, मुकेश जोशी, तेज सिंह भंडारी, कृष्णा, अजय, अनोखे, राहुल बिष्ट और भट्ट सहित अनेक स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई