बिना अनुमति छुट्टी और सरकारी कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी, जिला सहायक निबंधक के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

बिना अनुमति छुट्टी और सरकारी कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी, जिला सहायक निबंधक के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई

नैनीताल, 05 अगस्त 2026। मानसून सत्र के दौरान सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। जिला सहायक निबंधक दान सिंह नपलच्याल (वर्तमान में स्थानांतरित) के विरुद्ध बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश लेने और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के मामले में कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत और निरीक्षण रिपोर्ट में पाया गया कि संबंधित अधिकारी ने कार्यालय के राजकीय कार्यों का समय पर निस्तारण नहीं किया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उन्होंने सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश लिया। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसमें अधिकारी ने बिना अनुमति अवकाश लेने की बात स्वीकार की।
स्पष्टीकरण में जिला सहकारी बैंक नैनीताल के सदस्य-सचिव/प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार होने का उल्लेख किया गया, लेकिन माननीय विशिष्ट अतिथियों के जनपद भ्रमण के दौरान कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने का कोई संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिलाधिकारी ने इसे सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के नियम 3(1) एवं 3(2) का उल्लंघन मानते हुए संबंधित अधिकारी की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज किए जाने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति अनुपस्थिति और सरकारी कार्यों में शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई