काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित, SSP नैनीताल के निर्देश पर कार्रवाई

SHARE:

काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले 15 युवक चिन्हित, SSP नैनीताल के निर्देश पर कार्रवाई
हल्द्वानी: जन्माष्टमी पर्व की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान की।
पुलिस कार्रवाई में कुल 15 युवकों को चिन्हित किया गया है। इनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं। मामले में 8 बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है। वहीं, वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी सीज किया गया है।
वायरल वीडियो का SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान
जन्माष्टमी की रात कुछ युवकों द्वारा वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए सार्वजनिक सड़क पर भय और अराजकता का माहौल पैदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को युवकों और वाहनों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निर्देशों के बाद प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार और पुलिस टीम ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों एवं वाहनों की पहचान शुरू की।
15 युवक पुलिस की कार्रवाई के दायरे में
पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर कुल 15 युवकों की पहचान की। इनमें 8 बालिग युवक और 7 नाबालिग बताए गए हैं।
8 बालिग युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा जुर्माना जमा कराया गया। इसके साथ ही वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस द्वारा चिन्हित बालिग युवकों में दीप गोगोई, पारस सिंह, करन कुमार, हरि किशोर, कृष्णा सिंह, नितिन, मुकेश शर्मा और कमलेश सम्मल शामिल हैं।
नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई
मामले में शामिल 7 नाबालिग युवकों के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाया। पुलिस द्वारा नाबालिगों और उनके परिजनों की काउंसलिंग की जा रही है।
पुलिस के अनुसार नाबालिगों के परिजनों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है।
सभी युवकों एवं उनके परिजनों को भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है।
SSP नैनीताल का सख्त संदेश
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, अराजकता या सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने और आमजन में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई