
चोरगलिया में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी/चोरगलिया। नैनीताल जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹40,000 बताई गई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को शिवकुमार मौर्या पुत्र बुद्धसैन मौर्या, निवासी मदनपुर किशनपुर, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332 दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी हो गई थी।
शिकायत के आधार पर थाना चोरगलिया में FIR संख्या 48/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने ऐसे किया चोरी का खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई। एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ललित मोहन चुफाल पुत्र राजेन्द्र सिंह चुफाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा बढ़ाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी और मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल दीप चन्द, कांस्टेबल मुस्तफा और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
TVN News Uttarakhand
ऐसी ही हल्द्वानी और उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए TVN News Uttarakhand को Follow करें।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







